बिहार

देश की राजनीति में बिहार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 40 सीटें इसी राज्य से आती हैं। इसकी राजधानी पटना है। भौगोलिक दृष्टि से बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखंड स्थित हैं। ‘बिहार’ शब्द की उत्पत्ति ‘विहार’ से हुई है, जिसका अर्थ बौद्ध संन्यासियों के निवास स्थल से है। यह राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। ऐतिहासिक रूप से बिहार प्राचीन भारत के कई शक्तिशाली साम्राज्यों, विशेषकर मगध और मौर्य वंश का केंद्र रहा है।